कमर में बहुत दर्द हो तो क्या करें?HealthPlanet

Posted on Sat 3rd Dec 2022 : 15:52

कमर दर्द कैसे दूर करें | How To Get Rid Of Back Pain

अदरक की चाय


एक कप से थोड़ा ज्यादा पानी लें और उसे गर्म करने चढ़ा दें. इस पानी में अदरक (Ginger) को बारीक टुकड़ों में काटकर पानी में मिलाएं और उबालकर छान लें. आप इस चाय में स्वाद के लिए शहद डाल सकते हैं. इसे पीने पर कमर के दर्द से छुटकारा मिल सकता है. अदरक के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण दर्द को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

हल्दी वाला दूध


एंटी-इंफ्लेमेटरी ड्रिंक्स में हल्दी वाला दूध भी शामिल है. इसे बनाने के लिए एक गिलास दूध में हल्दी मिला लें. अगर आपके पास कच्ची हल्दी (Raw Turmeric) हो तो उसे अदरक की तरह कूटकर डालें. कच्ची हल्दी में किसी तरह की मिलावट नहीं होती और यह दर्द को जड़ से खींचने में सहायक है. इस दूध को रोजाना रात के समय पीना फायदेमंद माना जाता है.

फिजिकल एक्टिविटी


बहुत ज्यादा बैठे या लेटे रहने के कारण भी कमर में दर्द की दिक्कत हो जाती है. किसी ना किसी तरह की फिजिकल एक्टिविटी करते रहें. यहां से वहां टहलें. बैठे-बैठे सब्जी काटने की जगह खड़े होकर काटें, दिनभर ऑफिस में पानी भरने के बहाने यहां से वहां चलें, पार्क जाकर सैर करें ये फिर एक्सरसाइज, योगा और एरोबिक्स के लिए वक्त निकालें.


पॉजीशन बदलें


बहुत से लोगों को सिर्फ और सिर्फ गलत पॉजीशन (Position) में बैठने के कारण ही कमर का दर्द परेशान करता है. ऑफिस में बैठे हैं तो लटककर बैठने की जगह कुर्सी पर कमर को एकदम सीधा करके बैठें. घर से काम कर रहे हैं तो बिस्तर पर बैठकर या लेटकर काम करने के बजाय कुर्सी टेबल लेकर बैठें.

सिंकाई करें


कमर की ठंडी या गर्म सिंकाई दर्द दूर करने में फायदा देती है. ठंडी सिंकाई के लिए आप कपड़े में बर्फ का टुकड़ा रख सकते हैं. इसके अलावा गर्म सिंकाई के लिए तवे पर गर्म कपड़ा रखकर कमर पर लगाया जा सकता है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info